हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति को मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने जमकर पीटा। दरअसल आरोपियों के खिलाफ पीड़ित की बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप था। ऐसे में फैसले से इंकार करने पर आरोपियों ने पीड़ित पक्ष को पीटा। एसपी के आदेश पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने दो नामजद समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार एक फरवरी को मोहल्ले की रहने वाले अमन और सलमान ने पीड़ित की बेटी का बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। उसके बाद उसने मामले मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर चल भेज दिया था जबकि दूसरा आरोपी अमन फरार चल रहा है।
पीड़िता के पिता के अनुसार मामला 6 फरवरी की शाम करीब 7:00 बजे का है जब अमन का पिता चमन और चचेरा भाई इमरान अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ घर में घुस आए और उसके साथ अभद्रता करने लगे। इस दौरान उन्होंने मुकदमे में फैसला करने का भी दबाव बनाया। इंकार करने पर जान से मारने की धमकी दी। 11 फरवरी को फरार चल रहा आरोपी अमन ने दिल्ली में रहने वाले उसके साले आबिद को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी भी दी। पुलिस ने कप्तान के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811





























