एसएसवी डिग्री कॉलेज के सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने का मामला: जानिए सचिव ने क्या कहा?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज के सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता वीरेंद्र पिल्लू का आरोप है कि सचिव ने बीबीए व बीसीए की मान्यता लेने के लिए फायर एनओसी के फर्जी दस्तावेज व शपथ पत्र पेश किए जिसके चलते यह मुकदमा हापुड़ कोतवाली में दर्ज हुआ है। हालांकि कॉलेज के सचिव ने बताया कि यह सब कुछ उन्हें फंसाने के लिए किया गया है।
क्या कहा सचिव ने:
सचिव के अनुसार जब बीबीए व बीसीए की मान्यता प्राप्त कराने के लिए वर्ष २०२३ में आवेदन किया गया। उस समय बी. कॉम व बीएससी की मान्यता लेने के दौरान पूर्व समिति के कार्यकाल में ली गई फायर एनओसी कॉलेज के पास है जिसे कार्यवाहक अधीक्षक ने बीबीए व बीसीए की मान्यता के आवेदन के लिए दाखिल कर दिया। फायर एनओसी देने की पुष्टि कार्यवाहक अधीक्षक ने प्रबंध समिति की बैठक में की है।
सचिव ने बताया कि उनके द्वारा कोई भी दस्तावेज नहीं लगाया। तत्पश्चात् विश्वविद्यालय ने अवगत कराया कि कालबाधित है तो वर्तमान प्रबंध तंत्र ने पूरे कॉलेज की फायर एनओसी ले ली है। मामला पुरानी फायर एनओसी का है। उन्होंने कड़े प्रयास कर छात्रों को अच्छी शिक्षा प्रदान कराने के लिए बीबीए व बीसीए की मान्यता दिलाने का कार्य किया है ।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























