हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में ननद-भाभी से गाली-गलौज कर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवाजीपुरा के चांद ने बताया कि दो मई की रात करीब 9:30 बजे उसकी बहन और पत्नी भतीजे के निकाह में शामिल होने के लिए मोती कॉलोनी जा रही थी। रास्ते में निवाजीपुरा के कासिम उर्फ अल्लाहवाला ने दोनों के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता की जिसका विरोध करने पर मारपीट की। स्थानीय लोगों को आता देख आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा जो जाते हुए धमकी देकर फरार हो गया। ननद भाभी घर पहुंची और परिजनों को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ओम कान्वेंट जूनियर हाई स्कूल में प्रवेश प्रारंभ: 9259169761






























