हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय छात्रा का कुछ आरोपियों ने अपहरण कर लिया। युवती को तलाशने के बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। ऐसे में परिजनों ने बाबूगढ़ पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आरोपी व नाबालिक की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 11 जनवरी को उसकी 16 साल वर्षीय भतीजी घर से स्कूल गई थी। वापस लौटते समय भतीजी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे काफी तलाशने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ ना लगी जिसके बाद पीड़ितजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करती है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457




























