हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विद्युत विभाग की तीन टीमों द्वारा शुक्रवार को हापुड़ क्षेत्र में बिजली चोरों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत 18 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया जिनके विरुद्ध एंटी पॉवर थैफ्ट थाने में मुकद्दमे दर्ज कराए गए।

अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर हापुड़ में आज वीजिलैंस के साथ तीन विद्युत टीमों का गठन किया गया और उन्हें 5 से 9 किलो वॉट तक के विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन चैक करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग के तीनों दलों ने प्रीत विहार, आनंद विहार तथा मोदीनगर रोड पर सघन चैकिंग अभियान चलाया और 50 विद्युत कनैक्शनों की गहन जांच की गई जिसमें 18 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पाए गए। आरोपी विद्युत उपभोक्ताओं के विरुद्ध एंटी पॉवर थैफ्ट थाने में मुकद्दमा दर्ज कराया गया है तथा 6 विद्युत उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया है।
ये भी पढ़ें: Zeelab Pharmacy की दवाओं पर पाएं 90% तक की बचत :
























