👁 0 views Views
12 बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर 12 को लोगों को कटिया डालकर चोरी करते पकड़ा। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। डिवीजन के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि ऊर्जा निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को मोदीनगर बस अड्डे के पास से तीन, जटपुरा से छह और मोहल्ला सद्दीकपुरा से तीन को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि टीम आगे भी अपनी कार्रवाई जारी रखेगी।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512

































