👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुवा पुलिस ने फुटपाथ पर कब्जा करने के आरोप में तीन और व्यापारियों पर मुकद्दमा दर्ज किया। पुलिस मुकद्दमे दर्ज कर रही है फिर भी अतिक्रमणकारी बाज नहीं आ रहे है।
ताजा मामला थाना पिलखुवा के बस अड्डा का है, जहां तीन व्यापारियों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा था। आरोपी ईदगाह रोड का इमरान, साजिद व अखिलेश है। आरोपियों पर धारा-291 के तहत वाद दर्ज किया गया है।
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE

































