हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राजस्थान के जालोर ज़िले के स्कूल में मटके सें पानी पीने पर शिक्षक द्वारा की गई पिटाई से मृत हुए मासूम इन्द्र मेधवाल की आत्मा की शांति के लिए हापुड़ नगर में कैंडल मार्च निकाला गया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
महर्षि वाल्मीकि सेना के ज़िलाध्यक्ष पियूष मंडोठिया वाल्मीकि ने कहा कि राजस्थान के जालोर ज़िले के एक स्कूल में जातिवादी मानसिकता रखने वाले शिक्षक ने घड़े से पानी पीना के विरोध में छात्र को बेरहमी से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से समूचे समाज में काफ़ी रोष है।
छात्र नेता बिट्टू जाटव ने कहा कि राजस्थान सरकार एवं केन्द्र सरकार से माँग करते हैं. इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच कराके आरोपी शिक्षक को सख़्त से सख़्त सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा और मुआवज़ा दिया जाए।
कैंडल मार्च के पश्चात समाज के युवा साथियों के साथ अतरपुरा चौपला स्थित, शहीद स्तंभ पर मासूम इन्द्र मेघवाल के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौक़े पर रोहित पारचा, ललित बेनीवाल, साजन कीर, रवि वर्मा, ज्ञानी, कुनाल मंडोठिया, राघवेंद्र चड्ढा,आकाश टाँक, अंकित, रितेश, कपिल, वंश शामिल रहे।
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा

























