हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के प्रहलाद नगर में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सरोज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसके चलते बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा जा रहा है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले प्रहलाद नगर में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बता दें कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314


























