हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी भाग खड़े हुए. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि मामला रविवार का है जब बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला स्वास्थ्य कर्मी सिम्भावली के गांव हरोड़ा स्थित पीएचसी में लगे आरोग्य मेले में ड्यूटी पर जा रही थी. इस दौरान वह भटक कर गाँव भरना पहुंच गई जहां दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने महिला के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ शुरू कर दी. शोर मचाने पर चारों मौके से फरार हो गए.
पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. सिंभावली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दो को हिरासत में ले लिया है.


























