हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। अब खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का एक और कारनामा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल मामला पिलखुवा का है जहां चंडी रोड पर स्थित मिठाई की एक दुकान के समोसे में छिपकली निकल आई। इसके बाद पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। वहीं सूचना पाकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समोसे की जगह मिठाई का सैंपल लेकर खानापूर्ति की। चाय की चुस्की के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओम प्रकाश ने रसगुल्ले का नमूना लिया। इसके बाद से ही विभाग की कार्रवाई को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओम प्रकाश का कहना है कि शिकायतकर्ता के मना करने पर नमूना नहीं लिया था और ना ही समोसा उपलब्ध हुआ
लेकिन अधिकारी अपनी ड्यूटी को भूल गए। शिकायतकर्ता के अलावा और भी तमाम ग्राहक समोसा खरीदते हैं। ऐसे में अधिकारियों ने छेने के रसगुल्ले का सैंपल लिया। बता दें कि छिपकली वाला समोसा खाने से 13 वर्षीय किशोरी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
रेमंड चाहिए तो द रेमंड शॉप आईए: 9149331926 || #TheRaymondshophapur

मामा के यहां आई भांजी की बिगड़ी तबीयत, पैठ में फंसी बाइक, बच्ची की मौत
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली 7 साल की इंसा पुत्री जान मोहम्मद अपनी नानी के यहां हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी…
Read more



























