हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने सभासद और उसके परिजनों द्वारा नाबालिक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित किशोरी को बरामद कर लिया है जिसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसके पश्चात पुलिस न्यायालय में पीड़िता के बयान कराएगी। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी और उसके माता-पिता व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। किशोरी के मेडिकल के बाद न्यायालय में बयान कराए जाएंगे।
आपको बता दें कि मोहल्ला करीमपुर के सभासद नदीम पर आरोप है कि उसने अपने भाई व माता-पिता के साथ मिलकर नाबालिक किशोरी का अपहरण किया। आरोपी उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गए। इसके पश्चात पीड़िता के परिजनों ने जब मामले की शिकायत की तो आरोपियों ने उनके साथ ही मारपीट की। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की और शनिवार को किशोरी को बरामद कर लिया गया है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622






























