हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव सलाई निवासी अफरोज की तहरीर पर पुलिस ने मेरठ के दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दो सगे भाइयों ने 13.75 लाख के लैपटॉप हड़प लिए और युवक को जमकर पीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अफरोज ने बताया कि वह पुराने लैपटॉप बेचने का कार्य करता है जो कि मेरठ के हस्तिनापुर के संजय मांझी और उसके भाई उदय मांझी के साथ काफी समय से व्यापार कर रहा है। दोनों भाइयों ने 50 लैपटॉप लिए थे और प्रत्येक लैपटॉप की कीमत 27500 थी। लैपटॉप के बदले संजय मांझी ने पीड़ित को एक ब्लेंक चेक दिया। पीड़ित के रुपए देने पर आरोपी ने चेक वापस करने की बात कही थी। 29 दिसंबर को दोनों भाई करीब 3:00 बजे अफरोज से चेक लेने के लिए उसके घर पहुंचे और रुपए दिए बिना ही चेक मांगा। जब पीड़ित ने चेक देने से इंकार कर दिया तो दोनों भाइयों ने उसे जमकर पीटा और आरोपी हत्या की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540



























