हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा 180 किलोवाट के कनेक्शन की अनुमति प्रदान करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है जिसकी जांच शुरू हो चुकी है और अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. हालांकि अभी तक आरोपित अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ के ददायरा, श्यामपुर रोड पर एक नई आवासीय कॉलोनी के लिए उपभोक्ता ने आवेदन किया था जिसके लिए उक्त जगह का विद्युतीकरण भी कराया गया. ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता बुलंदशहर द्वारा 180 किलो वाट की कनेक्शन की अनुमति प्रदान की गई जिसके बाद ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर मौके पर लगाया गया था.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊर्जा निगम के अवर अभियंता, उपखंड अधिकारी, संगणक और अधिशासी अभियंता ने मिलकर एस्टीमेट बनाया था जिसको अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने स्वीकृति दी. आरोप है कि यह एस्टीमेट नियमों k विपरीत बनाया गया है. मामले में काजीवाड़ा के अजीम ने अधिकारियों से शिकायत की जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई और अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है.
I.I.E.M. ग्रुप की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को कांवड़ यात्रा, महाशिवरात्री, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी की हार्दिक
























