हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव वनखंडा और रमपुरा के जंगल में लकड़ी और घास लेने गई दो महिलाओं पर हाईटेंशन तार मौत बनकर टूट पड़ा। इस दौरान दोनों की झुलस कर तड़प-तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई। मुआवजे की मांग के लिए ग्रामीणों ने दोनों का ही शव नहीं उठने दिया। ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी द्वारा मुआवजा मिलने का आश्वासन दिया गया जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। एसडीएम सुनीता सिंह ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पहुंच कर जांच की गई। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दोनों महिलाओं को नियम अनुसार मुआवजा दिए जाने के लिए निर्देशित किया गया है।
दरअसल शुक्रवार को गांव वनखंडा निवासी 55 वर्षीय शांति देवी तथा 45 वर्षीय किरण शुक्रवार को जंगलों में भैंसों का चारा और चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी बीनने के लिए जंगल गई थी। करीब 2:00 बजे दोनों नहर की पटरी पर मिट्टी के टीले पर पहुंच गई। तभी हाईटेंशन तार टूट गया जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीण एकत्र हुए और अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। अधिकारियों का कहना है कि दोनों के परिजनों को नियम अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483



























