VIDEO: अंडा फैक्ट्री में हुई सहायक की मौत का मामला: परिजनों ने किया प्रदर्शन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव समाना में स्थित एक अंडे की फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। सोमवार को मृतक के परिजनों ने फैक्ट्री के संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
गांव पारपा निवासी विनोद कुमार का 18 वर्षीय बेटा पुष्पेंद्र पिछले एक साल से गांव समाना में स्थित अंडा फैक्ट्री में सहायक का काम करता था। पुष्पेंद्र के पिता विनोद कुमार का कहना है कि उसका बेटा पुष्पेंद्र चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था जो परिवार के लालन-पालन के लिए फैक्ट्री में कम कर रहा था। रविवार की शाम को पुष्पेंद्र फैक्ट्री में काम कर रहा था। इसी बीच वह करंट की चपेट में आकर बेहोश होकर गिर पड़ा। मामले की जानकारी मिलने पर फैक्ट्री प्रबंधन ने मजदूर को गाजियाबाद के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन देर शाम चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को मृतक के परिजन फैक्ट्री पहुंचे और धरना देकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!