
रोडवेज बस में हार्ट अटैक से हुई यात्री की मौत का मामला: मृतक यात्री मेरठ का था निवासी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र से गुजर रही एक रोडवेज बस में सवार यात्री की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 वर्षीय गजराज सिंह के रूप में हुई है जोकि मेरठ की गढ़ रोड पर स्थित मुरलीपुरा का रहने वाला था और राजस्थान में कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले से अवगत करा दिया है। स्वजन ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इनकार कर दिया है।
शनिवार को एक रोडवेज बस जैसे ही देहात क्षेत्र में पहुंची तो यात्री गजराज को हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गजराज शनिवार को दिल्ली पहुंचा और कौशांबी से मेरठ जाने वाली बस में सवार हुआ था। पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें शव सौंपा दिया गया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































