VIDEO: ट्रैक्टर से गिरकर ट्रॉली के नीचे दबकर हुई युवती की मौत का मामला: चालक को किया गिरफ्तार










ट्रैक्टर से गिरकर ट्रॉली के नीचे दबकर हुई युवती की मौत का मामला: चालक को किया गिरफ्तार

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर गुरुवार की शाम चारे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर हुई युवती की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका 18 वर्षीय मोनी पुत्री सुखबीर निवासी दस्तोई रोड आदर्श नगर कॉलोनी के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

आपको बता दें कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार महिलाएं और युवती बुलंदशहर रोड पर स्थित खेतों में मक्का काटने के लिए गई थी जो ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर वापस घर लौट रही थी। ट्रॉली में चारा भरा था। जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली बुलंदशहर रोड पर आवास विकास कॉलोनी के पास पहुंची तो मोनी का संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच में गिर गई जिसके ऊपर से ट्रॉली का पहिया उतर गया और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली को साइड करा कर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 








Related Posts

सामूहिक विवाह योजना के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी

🔊 Listen to this सामूहिक विवाह योजना के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह…

Read more

अधिवक्ता पर हमले के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this अधिवक्ता पर हमले के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में युवा अधिवक्ता जितेंद्र राणा पर जानलेवा हमला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सामूहिक विवाह योजना के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी

सामूहिक विवाह योजना के आयोजन में लापरवाही बरतने वाले दोनों ठेकेदारों को नोटिस जारी

अधिवक्ता पर हमले के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अधिवक्ता पर हमले के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

50 पैसे प्रति किलो बिक रही बंद गोभी से किसान परेशान

50 पैसे प्रति किलो बिक रही बंद गोभी से किसान परेशान

हापुड़: मजीदपुरा की गली नंबर-6 में जलभराव व गंदगी से लोग परेशान

हापुड़: मजीदपुरा की गली नंबर-6 में जलभराव व गंदगी से लोग परेशान

पूर्व सभासद के घर पथराव करने के मामले में 11 पर मुकदमा

पूर्व सभासद के घर पथराव करने के मामले में 11 पर मुकदमा

मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
error: Content is protected !!