👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बहादुरगढ़ के गांव गंदू नंगला के एक परिवार के सात सदस्यों के विरुद्ध दहेज में 5 लाख रुपए व एक वैगनआर मांगने पर मुकद्दमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि हरोड़ा मोड़ की एक युवती की शादी गंदू नंगला के जमालुद्दीन के साथ हुई थी। युवती के ससुरालिए दहेज में 5 लाख रुपए व एक वैगनआर कार की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालिए बहू के साथ मारपीट करते थे। विवाहिता ने पति सहित सात लोगों को पुलिस रिपोर्ट में नामजद किया है। यह मुकद्दमा थाना सिम्भावली में दर्ज किया गया है।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588





























