दिल्ली पुलिस में तैनात दरोगा व परिजनों के खिलाफ हापुड़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली पुलिस में तैनात दरोगा पर गर्भवती पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप लगा है। पीड़ित का कहना है कि अतिरिक्त दहेज में दरोगा 30 लाख रुपए की मांग कर रहा था। मांग पूरी ना होने पर उसने तीन माह की गर्भवती को पीटा जिससे महिला का गर्भपात हो गया। इस कृत्य में ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी शामिल हुए जिन्होंने दहेज लालच के चक्कर में घिनौनी घटना को अंजाम दिया। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दरोगा सहित पांच नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।


हापुड़ की देवलोक कॉलोनी निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उसकी बेटी आकांक्षा तोमर की शादी इसी वर्ष 22 जनवरी को बुलंदशहर के शांति नगर निवासी आकाश दीप चौधरी उर्फ गोलू के साथ हुई थी। आकाश दिल्ली पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात है। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में तीस लाख रुपए की मांग की।

मांग पूरी ना होने पर वह आकांशा तोमर को प्रताड़ित करने लगे और सात जून को गर्भवती महिला को इस कदर पीटा कि उसका गर्भपात हो गया। आरोप है कि दरोगा ने अपनी पत्नी की हत्या का प्रयास भी किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आकाश चौधरी, गजपाल, विमला, प्रिया तोमर और प्रीति चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950








Related Posts

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…

Read more

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

🔊 Listen to this बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर कुचेसर चोपला के पास…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी
error: Content is protected !!