हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी छात्रा कॉलेज से लौट रही थी जिसके साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हापुड़ के एक मोहल्ला की रहने वाली छात्रा ने बताया कि 25 सितंबर को वह अपनी सहेली के साथ कॉलेज से घर लौट रही थी कि रास्ते में आरोपी ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जमकर पीटा। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। परिजनों के साथ पीड़िता कोतवाली पहुंची और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























