
स्कूल से घर लौट रहे छात्र को पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने स्कूल से घर लौट रही छात्रा को बेल्ट से पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार तगासराय मोहल्ले के क्रिश त्यागी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह चंद्रमणि इंटर कॉलेज में पढ़ता है। 22 अगस्त को स्कूल की छुट्टी होने पर अपने घर जा रहा था। फाटक के पास इंद्रगढ़ी मोहल्ले का पवन, बिंटू और गोपाल ने उसे लात-घूंसे और बेल्ट से जमकर पीटा। मारपीट में पीड़ित के सिर पर काफी चोट आई है जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है और आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























