
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के सैनी नगर में एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुष्पेंद्र ने पुलिस को बताया कि कोशिंदर पुरानी रंजिश में उसे परेशान कर रहा है। 8 सितंबर को कोशिन्द्र ने आदित्य को रास्ते में रोककर गाली दी और धमकी दी जबकि 13 सितंबर की रात पुष्पेंद्र मनसा देवी मंदिर के पास एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेने जा रहा था। तब कोशिंदर ने फोन पर फिर गाली गलौज की और कहा कि वह उसे जल्द ही मौत के घाट उतार देगा। पीड़ित कोशिंदर के घर के सामने से निकलता है जिससे उसकी जान पर खतरा मंडरा रहा है। हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोशेंद्र के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

































