
महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला को कुछ आरोपियों ने निर्वस्त्र कर दिया। महिला ने मामले में न्यायालय का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी महिला ने बताया कि न्यायालय से तारीख के बाद लौटने के दौरान चार लोगों द्वारा जबरन रोकने व हमला कर निर्वस्त्र करने का आरोप लगाया था। 18 मार्च को न्यायालय द्वारा उनके प्रार्थना पत्र पर आदेश पारित किया जाना था। न्यायालय के गेट पर ही आरोपी पक्ष के लोगों ने उन्हें पैरवी न करने की धमकी दी। इसके बावजूद वह न्यायालय में चली गई। लौटने के दौरान आरोपियों ने उन्हें ठंडी सड़क पर रोक लिया। आरोपियों ने पिटाई कर उन्हें निर्वस्त्र कर दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216






























