
कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा की अश्लील फोटो वायरल करने पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव की रहने वाली किशोरी की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी कक्षा 9 में पढ़ाई करती है। बेटी अपनी पढ़ाई फोन के माध्यम से भी करती है जिसकी इंस्टाग्राम आईडी पर करीब सात दिन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपनी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे आरोपी ने बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया और बेहला-फुसलाकर अश्लील बातें करने लगा। उसके बाद आरोपी उसकी बेटी से मिलने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। बेटी ने मिलने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसकी आईडी हैक कर उसके फोटो व वीडियो चोरी कर लिए जिन्हें अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























