
👁 59 views Views
14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने 14 साल की किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। देहात पुलिस ने पीयूष पुत्र ललित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने देहात थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 साल की बेटी 13 मार्च की शाम 7:00 बजे से लापता है जिसे पड़ोस का रहने वाला पीयूष बहला फुसलाकर कहीं ले गया। किशोरी को काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ न लगी। इसके बाद देहात पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार की शाम मुकदमा दर्ज कर लिया।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399






























