
अवैध रूप से शीशम के पेड़ काटने पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के गांव पलवाड़ा में कब्रिस्तान से शीशम के सात पेड़ काटने पर गांव पलवाड़ा के ही इनुस मलिक व पप्पू मलिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार ब्रजघाट रेंज के वन विभाग के शवाबुल हसन ने बताया कि गांव पलवाड़ा के ही वकील अहमद ने ही कब्रिस्तान में शीशम के पेड़ काटने की सूचना दी थी। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पाया कि आरोपियों ने शीशम के पेड़ काटने की कोई अनुमति नहीं ली है। आरोपियों ने शीशम के सात पेड़ काटे हैं। थाना बहादुरगढ़ में पलवाड़ा के ईनुस मलिक व पप्पू मलिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बता दे कि हापुड़ में कई दर्जन आरा मशीन लगी है जहां अवैध कटान से लाई गई लकड़ी काटी जाती है। हापुड़ का जरौठी रोड अवैध लकड़ी के कटान का अड्डा बना है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


























