
टीसी में फर्जी हस्ताक्षर के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर के फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल द्वारा जारी टीसी में फर्जी हस्ताक्षर का मामला है जिसमें पुलिस काफी तेजी से जांच कर रही है। बीएसए रितु तोमर ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के लोधीपुर सोभन स्थित एचआरएम पब्लिक स्कूल में मनेश्वर कुमार पुत्र अर्पण कक्षा पांच का छात्र है। स्कूल ने 25 अगस्त 2025 को छात्र टीसी जारी की, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर के 27 अगस्त 2025 और जिला बीएसए के 30 अगस्त 2025 के हस्ताक्षर अंकित दिखाए गए। यह टीसी नवादा स्थित जवाहर : नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए स र जमा की गई थी। नवोदय के कर्मचारी । एसके झा ने इसे सत्यापन हेतु खंड शिक्षा अधिकारी सिंभावली योगेश गुप्ता को वाट्एस पर भेजा। जांच में पता चला कि बीएसए के हस्ताक्षर जाली हैं। बीएसए कार्यालय के रिकार्ड में न तो 30 अगस्त को कोई हस्ताक्षर दर्ज हैं और न ही टीसी रजिस्टर में कोई प्रविष्टि। बीएसए ने तत्काल आंतरिक जांच शुरू की। नौ सितंबर 2025 को दक्ष कर्मी अंकित कुमार से स्पष्टीकरण लिया गया, जिन्होंने पुष्टि की कि कोई हस्ताक्षर या सत्यापन नहीं हुआ। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर को कई पत्र नौ, 15 और 16 सितंबर को भेजे गए। उनकी रिपोर्ट में सहायक लेखाकार रजत बंसल ने बताया कि टीसी का एसआर रजिस्टर से मिलान किया गया, लेकिन स्कूल प्राचार्य के फोन पर टीसी और एसआर पंजिका स्कूल के कर्मचारी को लौटा दी गई। उन्होंने भविष्य में सावधानी बरतने का वादा किया। दक्ष कर्मी देवेंद्र कुमार ने आरोपों को बेबुनियाद बताते कहा कि मिलान सही था, पर फोन पर दस्तावेज लौटा दिए गए। यूडीआइएसई पोर्टल पर सत्यापन से छात्र की कक्षा पांच में उत्तीर्ण होने की पुष्टि हुई। संकेत मिला कि फर्जी हस्ताक्षर स्कूल प्रबंधन द्वारा कराए गए। नौ सितंबर 2025 के पत्र पर स्कूल प्रबंधक ने स्वीकार किया कि पारिवारिक कारणों से लिपिक प्रेम कुमार को टीसी का जिम्मा सौंपा गया था, जिसने गलती से फर्जी हस्ताक्षर कराए। प्रबंधक ने लिपिक को हटा दिया और जांच की बात कही। हालांकि, 15 सितंबर 2025 के पत्र में मांगे गए दस्तावेज प्रवेश फार्म, उपस्थिति पंजिका, रिपोर्ट कार्ड, टीसी प्रति जमा करने व 18 सितंबर 2025 को उपस्थित होने के दो निर्देशों का पालन नहीं किया गया। प्रबंधक और लिपिक दोनों बार अनुपस्थित रहे।
20 सितंबर 2025 को बीएसए ने एसपी को पत्र भेजा, जिसमें स्कूल प्रबंधक/प्रधानाचार्य के खिलाफ जालसाजी समेत सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का अनुरोध किया गया। प्रतिलिपि डीएम, सीडीओ, थानाध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर और खंड शिक्षा अधिकारी को भेजी गई। खंड शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट दर्ज कराने का विशेष निर्देश दिया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय को सूचित किया।
99 स्टोर से दिवाली उपहार खरीदे 99/- रुपए में: 8191820867































