हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में स्थित गांव जमालपुर के जंगल में एक किसान के आम के बाग में शहीद बाबा के नाम से एक धर्मस्थल बना हुआ है। ठेके पर लिए हुए परिवार के सात लोग बाग में बैठकर मांस का सेवन करते दिखे जिसके बाद अंकित द्वारा विरोध करने पर एक आरोपी ने जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद युवक थाने पहुंचा और मामले की शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की।
आपको बता दें कि सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि गांव जमालपुर निवासी अंकित कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए कहा कि गांव के जंगल में एक आम का बाग है। जिसे किसान ने ठेके पर एक परिवार को दिया हुआ है। इस बाग में शहीद बाबा के नाम से एक धर्मस्थल स्थापित है। जब अंकित बृहस्पतिवार की देर शाम खेतों से वापस गांव लौट रहा था तभी उसकी नजर अचानक ठेके पर लिए हुए आम के बाग पर पड़ी। ठेके पर लिए हुए परिवार की महिला समेत 7 लोग शहीद बाबा के धार्मिक स्थल के पास बैठकर मांस का सेवन करते हुए नजर आए। जब अंकित ने धार्मिक स्थल पर मांस का सेवन करने से रोका तो उन सभी में से एक आरोपी ने अंकित पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। जिसके बाद अंकित ने थाने में तहरीर में हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लाखों के वाहन को चोरी होने से बचाए: 8979003261
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























