हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुवा कोतवाली के अंतर्गत किमी 112/27-29 अपलाइन को असामाजिक तत्वों द्वारा रेलवे लाइन को काटकर क्षति पहुंचाने के प्रयास के आरोप में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया गया है। सीनियर सैक्शन इंजीनियर हापुड़ मीणा ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि असामाजिक तत्वों द्वारा रेलवे लाइन को काटकर क्षति पहुंचाने तथा गाड़ी को गिराने का प्रयास किया गया। जिसकी जानकारी मिलने पर रेलवे अफसरों ने तुरंत कार्रवाई की और अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कराया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509
























