
ग्राम प्रधान की हत्या का प्रयास करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर के प्रधान को बेरहमी से पीटने के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान फराहिम चौधरी ने बताया कि 1 साल पहले गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव नेकनामपुर फुलड़ी के एतकाद ने 40 हजार रुपए उधार लिए थे। 16 अक्टूबर को वह सिंभावली ब्लॉक में ग्राम सचिव के पास गए थे। ब्लॉक में उन्हें एतकाद मिला। उन्होंने एतकाद से रुपए देने के लिए कहा इस पर आरोपी ने अभद्रता की। आरोपी ने अपने भाई दिलशाद, सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ के सुफियान व रईस के साथ मिलकर पीड़ित को बेरहमी से पीटा और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

























