
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में एक महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि पड़ोस के कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए राडसे हमला किया। सपनावत तारा देवी पत्नी रामकुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे गांव के ही कुछ लोग उसके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और राड से हमला किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अनस, सोनू, लुक्का और जिले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

























