डुप्लीकेट नमक के बेचने के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर डुप्लीकेट नमक बेचने का मामला प्रकाश में आया है। कंपनी के एरिया मैनेजर की तहरीर के आधार पर धौलाना पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


67 डुप्लीकेट पैकेट बरामद:
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड के एरिया मैनेजर निखिल ठाकुर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि धौलाना कस्बे में नादिम किराना स्टोर के मालिक नदीम और अंशुमान किराना स्टोर के मालिक उदित शर्मा टाटा का नकली नमक बेच रहे थे। इसके बाद उन्होंने टीम के साथ छापामार कार्रवाई की और गोदाम व दुकान की तलाशी भी ली। जांच के दौरान उन्होंने दुकान से 38 पैकेट और गोदाम से 69 पैकेट बरामद किए।


मुकदमा दर्ज:
बरामद डुप्लीकेट माल को सील कर दिया गया है। इसके पश्चात पुलिस ने एरिया मैनेजर निखिल ठाकुर की तैयारी के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़ में भी नामी दुकान संचालकों पर हुई है कार्रवाई:
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष नवंबर के महीने में डुप्लीकेट कपड़ा बेचने के मामले में गढ़मुक्तेश्वर की दो नामचीन दुकानों के खिलाफ भी गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आर्य साड़ी कलेक्शन के संचालक निखिल कुमार आर्य निवासी गढ़ तथा मीना क्लॉथ एंपोरियम के संचालक अश्विनी कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457








Related Posts

ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलटी

🔊 Listen to this ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलटी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के पुराने हाईवे पर सिखेड़ा गांव के पास ईंटों से लदी…

Read more

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

🔊 Listen to this धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलटी

ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलटी

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद

पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद

महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर दबोचा

महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर दबोचा

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप
error: Content is protected !!