👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला शुक्लान की रहने वाली महिला की तहरीर पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट का पीड़िता ने आरोप लगाया है।
मोहल्ला शुक्लान की रहने वाली राधिका ने बताया कि 5 महीने पहले उसकी और उसकी बहन की शादी किला परीक्षितगढ़ के गांव आसिफाबाद निवासी अरुण और अनुज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिन पूर्व घर से लेकर मारपीट कर रास्ते में छोड़कर ससुरालिए भाग खड़े हुए। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093






























