
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र स्थित एक स्कूल के पास एक व्यक्ति पर ईंटों से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

मोहल्ला इंद्रगढ़ी की प्रीति ने बताया कि 16 दिसंबर की शाम 7:30 बजे उसका पति ओमवीर घर से मोहल्ला सोटावाली जा रहा था। तभी एक स्कूल के पास पहुंचने पर आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके पति पर हमला कर दिया। घात लगाए बैठे सुंदर, रोहित और नीरज ने पति के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने पति को बेरहमी से पीटा और सड़क पर गिरा दिया। साथ ही उसकी हत्या का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने ईंट से पति पर हमला कर उसे लहुलूहान कर दिया। पति का उपचार मेरठ में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Raymond फैशन स्टोर लेकर आए हैं 10-15 % तक का डिस्काउंट: 8791513811 || R. K. PLAZA, RLY ROAD, हापुड़

























