फाइनेंस कंपनी का सवा चार लाख रुपए गबन करने वालों के खिलाफ मुकदमा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने एसपी के आदेश पर फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने कंपनी के करीब सवा चार लाख रुपए गबन कर दिए और फरार हो गए।


सिंभावली में फाइनेंस कंपनी स्थित है जो कि जरूरतमंद महिलाओं व आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों को आसान किस्तों पर लोन उपलब्ध कराती है और साप्ताहिक किश्तों के माध्यम से लोन का संग्रह करती है। कंपनी में कार्यरत ब्रांच क्रेडिट मैनेजर रजत कुमार निवासी फिरोजाबाद ने कंपनी में काम करने वाले प्रमोद कुमार और अनुपम देशपाल पर आरोप लगाया है कि दोनों कर्मचारी रुपया संग्रह करने के बाद कंपनी में जमा कराने नहीं पहुंचे और बिना सूचना दिए ही काम छोड़कर भाग खड़े हुए। प्रमोद ने पौने तीन लाख और अनुपम ने करीब डेढ़ लाख रुपए का गबन किया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Admission Open Now for SA International School : 9625816920








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!