
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के घर में घुसकर एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जमकर पीटा। आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने की भी धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि सात महीने पहले उनके मोबाइल पर गांव के व्यक्ति के नंबर से कॉल आई थी। उन्होंने व्यक्ति से भविष्य में कॉल ना करने की बात कही थी लेकिन आरोपी लगातार फोन पर उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसाने लगा। आरोपी ने उनकी बातों की रिकॉर्डिंग कर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 14 जनवरी को परिवार के सभी सदस्य जिला बुलंदशहर के गांव भगवंतपुर रिश्तेदारी में गए थे। रात 10:00 बजे वह अपने जेठ के मकान में खड़े ट्रैक्टर और बाइक को देखने गई थी। इसी बीच प्लॉट में अकेली पाकर व्यक्ति मकान में घुस आया जिसने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जमकर पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी




























