हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाने में गढ़ के वार्ड नंबर 17 की जिला पंचायत सदस्य के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. एक व्यक्ति के साथ मारपीटाई और जान से मारने की धमकी देने के मामले में यह मुकदमा दर्ज हुआ है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार कपूरपुर थाना क्षेत्र के बझेड़ा कला के रहने वाले इस्तेकार उर्फ इस्ते की बस पर फखरुद्दीन निवासी बदरखा परिचालक है. इस्ते ने परिचालक को 25 हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से नौकरी पर रखा हुआ है. फखरुद्दीन का आरोप है कि 16 अगस्त की रात इस्ते ने अपने गार्डो और भतीजे के साथ गांव अठसैनी स्थित पेट्रोल पंप पर हथियार दिखा कर उसे बस से नीचे उतार दिया और मारपीट कर सवारियों से लिया किराया भी छीन लिया. इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि जिला पंचायत सदस्य के पति का कहना है कि सभी आरोप निराधार है.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509

































