👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुर जट्ट निवासी संगीता कोरी को ससुराल पक्ष द्वारा बंधक बनाकर पीटने के मामले पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई संगीता कोरी की तहरीर के आधार पर की है।
बता दें संगीता कोरी पुत्री राम निवास कोरी की शादी कुछ साल पहले बुलंदशहर जनपद के गांव बरकातपुर निवासी रविंद्र कोरी के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे जिन्होंने उसे बंधक बनाकर जमकर पीटा। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























