हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलैडा मे विवाहिता का फांसी लगा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मृतका के परिजनों ने पति, सास, ससुर व जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी को मार डाला। मामले में कार्रवाई करते हुए धौलाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गाजियाबाद के गांव निडोरी निवासी रिजवान ने बताया कि उनकी बेटी रहनुमा का निकाह सात जुलाई 2020 को धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलैडा निवासी आलम के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे थे और ऐसा न करने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। 22 अप्रैल को रहनुमा का शव फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, जेठ, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950






























