हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने पर हापुड़ के मोती कॉलोनी निवासी सुभान पुत्र नईम के खिलाफ अमरोहा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है जिसपर आतिशबाजी की फैक्ट्री के संचालन में लापरवाही बरतने का आरोप है। फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद यह कार्रवाई की गई है। साथ ही लाइसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव भी डीएम गजरौला ने भेजा है। दिल्ली-एनसीआर में पटाखे की फैक्ट्री पर प्रतिबंध लगने के बाद हापुड़ समेत अन्य क्षेत्रों के लोग अमरोहा के गजरौला आदि क्षेत्रों में पटाखे की फैक्ट्री का संचालन कर रहे हैं जहां गजरौला के अलीपुर भूड़ में शुक्रवार की रात करीब 11:00 बजे एक फैक्ट्री में विस्फोट होने से फैक्ट्री की दीवारें ढह गई, टीन शेड 20 फीट ऊंचाई से उड़ते हुए पेड़ों पर टंग गए और फैक्ट्री संचालक समेत चार लोग घायल हो गए। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में फैक्ट्री संचालक सुभान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और हादसे की जांच शुरू हो गई हैं। वहीं क्षेत्र में संचालित अन्य पटाखा फैक्ट्रियों पर भी विभाग की नजर है जिनकी जांच की जा रही है। अनियमितता मिलने पर बड़ी कार्रवाई होने की उम्मीद है। बताते चलें कि इन फैक्ट्रियों से हापुड़ जनपद में भी पटाखों की सप्लाई बड़े स्तर पर की जाती है जिसकी विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जिलाधिकारी अमरोहा ने फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव भी भेजा है।
दिल्ली-एनसीआर में पटाखा फैक्टरी पर प्रतिबंध लगने के बाद लोगों ने अब गजरौला को अपना ठिकाना बनाया है। जहां हापुड़ शहर के भी कई लोगों ने भी पटाखा फैक्ट्री लगाई है। गजरौला के अल्लीपुर भूड़ में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब हापुड़ शहर की मोती कॉलोनी निवासी सुभान पुत्र नईम की पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री संचालक सुभान, हापुड़ के गांव उमरपुर निवासी गौरव, मोती नगर हापुड़ निवासी सलमान तथा फारुख मलबे में दबकर घायल हो गए जिनमें से गौरव और सलमान की हालत गंभीर बनी हुई है।
फैक्ट्री संचालक का कहना है कि आंधी तूफान की वजह से यह हादसा हुआ। जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पटाखा कारोबारी का लाइसेंस निरस्त करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही क्षेत्र की अन्य पटाखा फैक्ट्रियों में भी जांच पड़ताल की जा रही है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509


























