बस में तोड़फोड़ के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज










बस में तोड़फोड़ के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला के पास दो निजी बसों के संचालकों के बीच में हुए विवाद के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पक्ष के लोगों ने तमंचे, रोड, डंडे से बस चालक पर हमला करते हुए मारपीट की और बस में तोड़फोड़ भी की। रूट पर बस न चलाने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए छह पर कार्रवाई की है।

संभल जनपद के गांव देहपा निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि उसकी एक बस हरियाणा के गुरुग्राम से हरदोई रोड पर चलती है। मामला 20 जून की शाम का है। जब चालक इकबाल बस में करीब 60 यात्रियों को लेकर हरदोई जा रहा था। जैसे ही बस बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला के पास पहुंची तो अचानक पीछे से आ रही बस ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। बस से उतरे 6-7 लोगों ने बस के चालक को नीचे उतार लिया। लाठी-डंडों से जमकर पीटा। हमले में बस चालक घायल हो गया। आरोपी पीड़ित को दोबारा इस रूट पर बस चलाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सलीम, तस्लीम, शालीम, अब्दुल्ला, बदरखा के शाहिद व फतेह सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010








  • Related Posts

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…

    Read more

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    🔊 Listen to this बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर कुचेसर चोपला के पास…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

    TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

    हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

    हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

    वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

    सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी
    error: Content is protected !!