
गैस एजेंसी के संचालक के साथ मारपीट पर बाप-बेटे समेत चार पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला संजय विहार आवास विकास निवासी अक्षय कुमार के साथ घरेलू गैस के बकाया 7.44 लाख रुपए मांगने पर मारपीट का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने बाप बेटे समेत चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
अक्षय कुमार ने बताया कि उसका प्रतिष्ठान मैसर्स इंजीनियर एचपी गैस सर्विस गढ़ रोड़ मोहल्ला चेतनपुरा में है। अपना घर कॉलोनी निवासी योगेश सिंघल, उसके बेटे ऋषभ, सिंघल और श्रेष्ठ सिंघल व भाई ललित सिंघल 23 सितंबर 2021 से कमीशन पर गैस सिलेंडर लेकर अपने क्षेत्र में गैस की आपूर्ति कर रहे थे। 23 सितंबर 2021 से 1 मार्च 2023 तक आरोपियों पर 3.98 लाख रुपए उधार हो गए थे। इसके बाद बताया भुगतान माह फरवरी 2024 से 20 हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से करना तय हुआ था। उसके बाद उन्होंने आरोपियों को गैस सिलेंडर देने शुरू कर दिए थे। कुल मिलाकर आरोपियों पर 7.44 लाख रुपए बकाया है। तगादा करने पर आरोपियों ने मार पिटाई की। अक्षय कुमार और गोदाम इंचार्ज के साथ अभद्रता भी की और मारपीट करने का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अब आप भी जीत सकते हैं बोट कंपनी की तरफ से एग्जीक्यूटिव गिफ्ट हैंपर, जानने के लिए संपर्क करें: 9045905354 Anmol saxena






























