
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ देहात क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर जिम करके लौट रहे हापुड़ कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर अतुल त्यागी पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने अतुल त्यागी के भाई कृष्णकांत त्यागी की तहरीर के आधार पर चार नामजद पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए रात भर दबिश दी। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
अतुल त्यागी निवासी त्यागी नगर सोमवार की शाम जिम करके वापस लौट रहा था कि तभी बाइक सवार बदमाशों ने अतुल त्यागी पर फायरिंग की। एक गोली स्कूटी तो एक गोली अतुल त्यागी के कूल्हे के पास लगी जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराई गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार नामजद पर मुकदमा दर्ज किया है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



























