
👁 0 views Views
घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कपूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने व जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। नगला गज्जू के चमनलाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि बुधवार को उसका भांजा अभिषेक गांव में घूम रहा था। इस बीच गांव के ही चाहत व सनम ने अभिषेक के खिलाफ जातिसूचक शब्द कहते हुए मारपीट की। अभिषेक चमन के घर पहुंचा तो आरोपित अपने साथ सनी, मुकेश व ओमपाल को लाए व मारपीट की। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























