हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है.
हापुड़ में दो पर कसा शिकंजा:
हापुड़ में अतिक्रमणकारी सुनने को तैयार नहीं है और लगातार अतिक्रमण कर रहे हैं. पुलिस ने अब दो और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. बाजार बजाजा में फुटपाथ पर अपना सामान लगाकर अतिक्रमण करने के मामले में पुलिस ने रविंद्र जैन पुत्र प्रकाश चंद जैन निवासी कृष्णा नगर थाना हापुड़ व संजय जैन पुत्र धनु लाल निवासी कैलाश गंगा भवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. बता दें कि रविंद्र जैन और संजय जैन की मोहल्ला बाजार बजाजा में दुकान है जहां उन्होंने अतिक्रमण सर दुकान का सामान सड़क पर रखा हुआ था. ऐसे में पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है.
पिलखुवा में भी कार्रवाई:
अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसने के लिए पिलखुवा पुलिस ने भी एक मुकदमा दर्ज किया जहां बस स्टैंड पर लोक पार्क पर अप्रतिक्रमण करने के मामले में पुलिस ने थाना पिलखुवा के मोहल्ला कृष्णगंज निवासी शुभम गुप्ता पुत्र शिव कुमार गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
देहात में भी मुकदमा:
वहीं हापुड़ देहात पुलिस ने भी अतिक्रमणकारियों को सबक सिखाने के लिए मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने मोहल्ला हरजसपुरा के लोक पार्क पर अतिक्रमण करने के मामले में अशोक जाटव पुत्र गंगा शरण निवासी मोहल्ला हरजसपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
बाबूगढ़ में भी कार्रवाई:
बाबूगढ़ पुलिस ने भी लोग पार्क पर अतिक्रमण करने के मामले में जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव नगला बागवाल निवासी आस मोहम्मद पुत्र इस्लाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























