
मज़दूर की मौत के मामले में ठेकेदार व बेटे पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव दतियाना में करंट की चपेट में आने से हुई मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर ठेकेदार तथा बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आपको बता दें कि 17 जुलाई को बब्बू निवासी महलवाला थाना किठोर जनपद मेरठ अपने साथी सुहेल के साथ सिंभावली क्षेत्र के गांव दतियाना में इंतजार अली के आम के बाग में मजदूरी करने के लिए आया था। हाईटेंशन लाइन देखकर उन्होंने आम तोड़ने से इनकार कर दिया लेकिन ठेकेदार इंतजार और उसके पुत्र इश्तियाक ने बिजली न आने की बात कही जिसके बाद उन्होंने सीढ़ी लगाई और आम तोड़ने लगे। करंट की चपेट में आने से दोनों झुलस गए और बब्बू की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतक के भाई फारूक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























