हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के नवज्योति कॉलोनी में स्थित लायंस क्लब मंडप में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लात घुसों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया. मामले में कार्रवाई करते हुए हापुड़ देहात पुलिस ने 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि आर्य नगर पिलखुवा निवासी अशोक पुत्र ओमपाल का आरोप है कि हापुड़ के लज्जापुरी निवासी लड्डू, गिरीश, चेतन, सुंदर, जगवीर, माडू, सुंदर, सुनील, गुड्डू, होशियार सिंह, शिवपुरी निवासी पिंकी समेत 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोप है कि दबंगों ने पीड़ित व उनके परिजनों के साथ मार पिटाई की और लोहे की रॉड से हमला किया.
अब चखें जायकेदार Rolls और Momos का स्वाद: 9719036626
























