
घर में घुसकर युवती पर हमला करने के मामले में आठ नामजद समेत 12 पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर में कुछ लोगों ने हथियारों के साथ घर में घुसकर युवती और परिजनों पर हमला कर दिया। इस दौरान युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आठ नामजद समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़ के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी बब्बू ने बताया कि 8 मार्च की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर पर थे। उस दौरान नदीम, जुबेर, जुल्फी, अनवार, आमिर, नसीम, हैदर और अकरम समेत तीन-चार अज्ञात लोग लाठी-डंडे और लोहे की रोड व तमंचा लेकर जबरन उनके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपी गाली-गलौज करने लगे तो परिजनों ने गाली देने से मना किया। आरोपियों ने हदीशा के सिर पर वार किया जिससे वह मौके पर बेहोश हो गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद परिजन एकत्र हुए। आरोपियों ने सभी पर हमला कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आठ नामजद समेत 12 पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651





























