हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना सिंभावली के गांव वेट में एआईएमआईएम के प्रत्याशी फुरकान चौधरी व उनके डेढ़ दर्जन समर्थकों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन व कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन न करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि एआईएमआईएम के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी फुरकान चौधरी अपने समर्थकों संगठन के जिलाध्यक्ष साबिर कसार, वसीम अहमद, मुदस्सर, गय्यूर, बिलाल, आसिफ, नासिर, मस्जिद मुसाहिद, मुस्तफा, नदीम, शौकीन, शाह आलम, दानिश, राशिद वह शेर मोहम्मद तथा नासिर आदि के साथ गांव वेट में चुनाव प्रचार अभियान के लिए निकले थे। परंतु प्रत्याशी व समर्थकों ने आचार संहिता व प्रोटोकोल की धज्जियां उड़ाई थी। आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर न्यायालय में दाखिल किया जाएगा।
इंडियन मैन्यू पर पाएं 20% तक की छूट: +918979755041


























